सौतेली मां के कहने पर बाप ने किया अपने ही बेटे को घर से बेघर
मुरादनगर। बाप ने अपने ही बेटे को घर से बेघर कर दिया। बेघर करने की वजह दूसरी बीवी रही यानि बेटे की सौतेली मां। बात मुरादनगर के त्रिमूर्ति विहार, सहबिस्वा, जलालपुर रोड़ की है। जिस उम्र में बच्चे को मां की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उस उम्र में महेश कुमार ने अपनी मां को खो दिया। मां को खोने का ग़म अभी भूला भी नहीं गया था कि महेेश कुमार के पिता मानसिंह ने दूूूसरी शादी कर ली। दूसरी मां ने अपने सौतेलेपन का एहसास बेटे को जल्दी ही करा दिया। महेश के साथ आखिर वो हुआ जो उसने शायद कभी सोचा भी न हो। उसके अपने ही पिता मा मानसिंह ने अपनी बीवी के कहने पर अपने ही बेटे को घर से बेघर कर दिया। महेश कुमार का पालन पोषण गैर समाज ने किया और उसको पाल पोस कर बड़ा किया। अब वह शादीशुदा है और अपने बीवी बच्चों के साथ जीवन निर्वाह कर रहा है।
महेश कुमार का कहना है कि उसके पिता की संपत्ति में उसका भी हिस्सा है। लेकिन उसके मां-बाप व उसके सौतेले भाई बहन उसको हिस्सा नहीं देना चाहते। जब वह संपत्ति के हिस्से का जिक्र करता है तो उसको जान से मारने की धमकी दी जाती है। उसकी सौतेली मां, बाप मान सिंह और उसके सौतेले भाई - बहन महेश कुमार के साथ गाली गलौज करते हैं और महेश कुमार व उसके बीवी बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हैं। महेश कुमार का कहना है कि मेरी सौतेली मां वह मेरे सौतेले भाई बहन मुझे और मेरे बच्चों का हिस्सा देना नहीं चाहते। महेश कुमार का पिता मानसिंह उसको बेदखल कर देने की भी धमकी दे रहा है।